युद्ध हमेशा सभ्यता पर एक बडा प्रश्नचिह्न होता है अर्चिता ! किसी भी राष्ट्र के लिए युद्ध लडना और युद्ध का समर्थन करना कभी शान्ति का प्रतीक नही माना जाना चाहिए, ना ही मै चाहती हूँ मेरा राष्ट्र कभी किसी युद्ध का वाहक बने, किन्तु कभी - कभी मानव हितो के लिए, आवाम की अमनो चैन के लिए, मानव जीवन पर आए संकट को दूर करने के लिए, मानव जीवन मे शान्ति बहाली के लिए एवम मनुष्य मात्र के साथ न्याय करने के लिए युद्ध अनिवार्य हो जाता है ! ऐसा ही एक युद्ध भारत ने अपने पडोसी मुल्क पाकिस्तान से वर्ष 1971 मे लडा वजह थी : पाकिस्तान द्वारा पाकिस्तान के ही भूभाग पर पूर्वी पाकिस्तान के उसके अपने ही लोगो पर बरपाई गयी बर्बरता से निर्दोष पूर्वी पाकिस्तानी जनता को मुक्त कराने के लिए ! मित्रो 16 दिसंबर 1971 भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज़ यह वो तारीख़ है जब हमारी जांबाज भारतीय सेना ने विश्व का मानचित्र बदल कर रख दिया था ! आज ही के दिन हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे पडोसी मुल्क पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया था और पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश केे रूप में आज़ादी मिली थी। दुनिया के मानचित्र पर बाग्लादेश के ...