28 दिसम्बर 2018 रतन टाटा के जन्मदिन पर :

28 दिसम्बर 2018 रतन टाटा के जन्मदिन पर :
================================

1998 की बात है जब रतन टाटा अपनी पहली पैसेंजर हैचबैक कार इंडिका लेकर आए थे। भारत के अलावा यूरोप अफ्रीका और दूसरे देशों में अपनी पहुंच बनाने वाली इंडिका का लॉन्च कुछ समय बाद ही बुरी तरह फेल हो गया था।

पहले साल ही लोगों ने कार को पसंद नहीं किया। कार की बिक्री भी नहीं हो रही थी तब कुछ लोगों ने रतन टाटा को कार डिवीजन बेचने की सलाह दी थी। रतन टाटा ने ये सलाह मान ली और फिर कुछ कंपनियों से संपर्क किया।

उस दौरान अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने रुचि दिखाई और फोर्ड के अधिकारी टाटा के हेड ऑफिस मुंबई पहुंचे। पहले दौर की बातचीत के बाद रतन टाटा को फोर्ड के हेड ऑफिस डेट्रॉयट बुलाया गया। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा कंपनी के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत के लिए पहुंचे।

करीब तीन घंटे तक बात हुई लेकिन उस दौरान फोर्ड का रवैया रतन टाटा के साथ अपमानजनक था। लंबी बातचीत के दौरान फोर्ड कंपनी के चेयरमैन बिल फोर्ड ने रतन टाटा से कहा था कि "जब आपको पैसेंजर कार के बारे में कुछ पता ही नहीं था तो बिजनेस शुरू क्यों कर दिया, हम इसे खरीदकर आप पर अहसान ही करेंगे "
उसी शाम रतन टाटा अपनी टीम के साथ डेट्रॉयट से न्यूयॉर्क लौट आये।

90 मिनट की उड़ान में रतन टाटा उदास रहे और मन ही मन एक प्रण लिया। इस घटना के नौ साल बाद साल 2009 में जब फोर्ड दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई तब टाटा ने फोर्ड का लग्जरी ब्रैंड जगुआर-लैंडरोवर खरीदने का फैसला किया।

जो रतन टाटा कभी अपनी कार डिवीजन बेचने के लिए फोर्ड के दरवाजे पहुंचे थे, वह अब फोर्ड का सबसे मशहूर ब्रांड खरीदने जा रहे थे। अपमान के करीब 11 साल बाद फोर्ड के अधिकारी टाटा के मुंबई दफ्तर पर माथा टेक रहे थे।

92 अरब रुपए की डील हुई और तब फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड ने रतन टाटा से कहा था कि जेएलआर खऱीदकर आप हम पर बहुत बड़ा अहसान कर रहे हैं। 11 साल पहले हुए अपमान और 11 साल बाद उस अपमान के बदले की ये कहानी रतन टाटा के बेहद करीबी रहे प्रवीण काडले ने एक पुरस्कार समारोह के दौरान सुनाई थी और कहा था कि आम लोग अपमान का बदला फौरन ले लेते हैं पर महान लोग उसे अपनी जीत का जरिया बना लेते हैं।
__________________
वर्तमान मे भी कुछ लोग किसी एक व्यक्ति विशेष के विषय मे जो अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणी करके  नैतिकता और सुचिता की सभी सीमाओं को लांघ कर बेहयाई का जो नंगा नाच कर रहें हैं,याद रखना मित्रों यह शख्स भी 16 वर्ष पूर्व के अपने अपमान का बदला भी जबरदस्त तरीके से लेने वाला है। सिर्फ सही समय का इंतज़ार करो।

Comments

Popular posts from this blog

“ सब धरती कागद करूँ , लेखनी सब बनराय । सात समुद्र की मसि करूँ , गुरु गुण लिखा न जाय ।” भावार्थ :- यदि सारी धरती को कागज़ मान लिया जाए , सारे जंगल - वनों की लकड़ी की कलम बना ली जाए तथा सातों समुद्र स्याही हो जाएँ तो भी हमारे द्वारा कभी हमारे गुरु के गुण नहीं लिखे जा सकते है ।हमारे जीवन मे हमारे गुरु की महिमा सदैव अनंत होती है अर्ची, गुरु का ज्ञान हमारे लिए सदैव असीम और अनमोल होता है । इस जगत मे बहुत कम ऐसे गुरू हुए है जिनको उनकी अपनी सफलता के साथ साथ ही उनके अपने शिष्य की सफलता से पहचान मिली हो ऐसे ही भाग्यशाली गुरू रहे है “रमाकान्त आचरेकर” जिन्हे पूरी दुनिया सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट कोच “ क्रिकेट गुरू ” के रूप मे जानती है और इसी रूप मे ही सदैव याद भी रखना चाहती है ! ईश्वर के साम्राज्य मे पहुँचने पर आज गुरू आचरेकर का स्वागत नाराण ने निश्चित तौर पर यही कह कर किया होगा “ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकान्त आचरेकर जी आईए आपका स्वागत है !!” दिवंगत आचरेकर जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि !! ================================ Bhardwaj@rchita 03/01/2019

माँ सीता के द्वारा माँ पार्वती स्तुति अयोध्याकाण्ड जय जय गिरिबरराज किसोरी। जय महेस मुख चंद चकोरी।। जय गजबदन षडानन माता। जगत जननि दामिनि दुति गाता।। नहिं तव आदि मध्य अवसाना। अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना।। भव भव विभव पराभव कारिनि। बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि।। [दोहा] पतिदेवता सुतीय महुँ, मातु प्रथम तव रेख। महिमा अमित न सकहिं कहि, सहस सारदा सेष।।235।। सेवत तोहि सुलभ फल चारी। बरदायिनी पुरारि पिआरी।। देबि पूजि पद कमल तुम्हारे। सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे।। मोर मनोरथु जानहु नीकें। बसहु सदा उर पुर सबहिं कें।। कीन्हेउँ प्रगट न कारन तेहीं। अस कहि चरन गहे बैदेहीं।। बिनय प्रेम बस भई भवानी। खसी माल मूरति मुसुकानी।। सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ। बोली गौरि हरषु हियँ भरेऊ।। सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी।। नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा।। [छंद] मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु, सहज सुंदर साँवरो। करुना निधान सुजान सीलु, सनेहु जानत रावरो।। एहि भाँति गौरि असीस सुनि सिय, सहित हियँ हरषीं अली। तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि, मुदित मन मंदिर चली।। [सोरठा] जानि गौरि अनुकूल सिय, हिय हरषु न जाइ कहि। मंजुल मंगल मूल, बाम अंग फरकन लगे।।

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः गुरु ब्रह्मा (सृष्टिकर्ता) के समान हैं. गुरु विष्णु (संरक्षक) के समान हैं. गुरु प्रभु महेश्वर (विनाशक) के समान हैं. सच्चा गुरु, आँखों के समक्ष सर्वोच्च ब्रह्म है अपने उस एकमात्र सच्चे गुरु को मैं नमन करती हूँ, कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं !! साभार : भारद्वाज अर्चिता